Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

T20 वर्ल्ड कप: 17 साल बाद भारतीय टीम ने t20 विश्व कप जीता, T20 वर्ल्ड कप जीतने पर धोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

T20 वर्ल्ड कप : 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीता है। इससे पहले साल 2007 में यह खिताब भारत ने अपने नाम किया था। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए बधाई दी है।

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया है। मुकाबला काफी रोमांचक था, जिसमें जीत दर्ज करते हुए भारत ने इतिहास रच दिया। ऐसे में कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी ने भी खास अंदाज में भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

2007 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह इतिहास दोहराया है। पीएम मोदी से लेकर तमाम देशवासी भारत की जीत से गदगद है। इस कड़ी में अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

धोनी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि फाइनल मैच ने उनके दिल की धड़कनें बढ़ा दी थी। लेकिन आपको शांत रहने के लिए बधाई। आपने आत्मविश्वास के साथ जो किया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टा पोस्ट में भारतीय टीम की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “वर्ल्ड कप चैंपियन 2024, मेरे दिल की धड़कने भी बढ़ गई थीं। आप लोगों ने शांत रहकर, खुद पर भरोसा रखा और जो आपने किया वह बहुत शानदार है। भारत और दुनिया के हर कोने में रहने वाले भारतीयों के लिए वर्ल्ड कप घर लाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। अरे… जन्मदिन के इस खास तोहफे के लिए शुक्रिया।”

4 ओवर में पलटा मैच

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कुल 176 रन बनाए थे। जिसके बाद एक बार मैच हाथ से जाता हुआ नजर आया, लेकिन 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर दिया। जिसके बाद मैच में भारत की वापसी हुई। इसके 18 ओवर में बुमराह ने मैच पलट दिया। वहीं 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने ना सिर्फ 4 रन दिए। बल्कि मैच का रुख भारत की ओर झुक गया और भारत ने इतिहास रच दिया।

Exit mobile version