Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

टी20 विश्वकप जीत से नागपुर मे भी जश्न का माहौल रहा।

शनिवार की रात नागपुर मे भी किसी उत्सव से कम नही रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप फाइनल मैच मे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विजय प्राप्त कर लिया। भारत की इस जीत से देश भर मे खुशियो का माहौल रहा, वही नागपुर मे भी शनिवार की रात मे उत्सव जैसा माहौल लग रहा था। क्रिकेट प्रेमी रात मे जश्न मना रहे थे। शहर के अनेक चौक चौराहो पर प्रशंसको को खुशियां मनाते देखा गया। जैसी रात मे मैच समाप्त हुआ लोग अपने घरो से बाहर हाथ मे तिरंगा लेकर एक दुसरे को बधाईया दे रहे थे। इस अवसर पर “भारत माता की जय” के नारे भी गुंजने लगे। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। क्रिकेट प्रेमी पटाखे फोड़ते हुए एक दुसरे को मिठाईयां बांट रहे थे। जश्न और उत्साह का माहौल देखकर पुलिस विभाग भी सुरक्षा के लिए तैनात रही। क्रिकेट मैच की दिवानगी पूरे शहर मे इस अवसर पर देखने को मिली।

Exit mobile version