http://( मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ ,राजस्थान। एक जुलाई 2024 को प्रस्तावित पडाव को लेकर कामरेड मंगेज चौधरी द्वारा आज पंचायत समिति सभागार नोहर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए कामरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा पटवार मंडलों से आपतिया हटाने के बाद भी पूरा बीमा क्लेम जारी नही किया है व बीमा क्लेम में अन्य विसंगतियां भी है,जिनको लेकर एक जुलाई 2024 को उपखंड कार्यालय के आगे पडाव डाला जाएगा। जल जीवन मिशन की बात पर कामरेड सुरेश स्वामी ने मीडिया के सामने एक निरीक्षण रिपोर्ट पेश की,जिसमे काफी कमियां पाई गई। निरीक्षण रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ग्राम पंचायत पंडुसर के गांवों में जलजीवन मिशन के कार्य में कम गहराई में पाइप लाइन डालना,नकली पाईप लगाना काफी कमियां उजागर हुई। इसी क्रम में मंगेज चौधरी ने कहा कि विद्युत विभाग रख रखाव के नाम पर पूरे दिन विद्युत स्प्लाई बाधित कर देता है साथ ही एल डी कट के नाम पर गांवों में तीन तीन घंटे रात को बिजली कटौती कर ली जाती हैं।। मंगेज चौधरी ने कहा कि पिछले महीनो शहर से व अन्य जगहों से 150 मोटरसाइकिल चोरी हुए है,उनमें से पुलिस एक भी चोर को नही पकड़ पाई,मंगेज चौधरी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सरेआम चोर दिखाई दिए,लेकिन पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम रही। मंगेज चौधरी ने विशेष रूप से कहा कि पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज नही की जाती ,साथ ही कहा कि पुलिस मोटरसाकिल की चोरी को चोरी ही नही मानती। पुलिस पर तंज कसते हुए मंगेज चौधरी ने कहा कि पुलिस इंतजार करती है,पुलिस की मंशा रहती है कि कोई ढंग की डकैती की शिकायत लेकर आए तो उसकी एफआईआर मौके पर हो सकती हैं। इस मामले पर मंगेज चौधरी ने काफी उदाहरण भी पेश किए। मंगेज चौधरी ने कहा कि समय रहते उचित वार्ता की जाकर समस्या का समाधान नही किया गया तो क्रमवार एक एक कार्यालय का घेराव कर पड़ाव डाला जाएगा।

URL Copied
Read Next
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
सलकनपुर ब्लॉक केन्द्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया
19.09.2025
गंजबसौदा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर बाबा की निर्मम हत्या का पर्दाफाश करते हुए जीआरपी पुलिस विदिशा ने आरोपियों को धर दबोचे
19.09.2025
ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान निर्माण करवाने के लिए सीईओ एवं एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों ने।
19.09.2025
तमोरा गांव में अचानक दो बैल गिर गये जैसे ही बजरंग दल को सूचना मिली मौके पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
18.09.2025
युवक आया करंट की चपेट पर मौके पर ही मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच
18.09.2025
बांदा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाडा का शुभारम्भ करने आए प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इ
18.09.2025
कटरा पाली दरगाह पर कॉन्फ्रेंस उसे कार्यक्रम का आयोजन भव्य किया गया
18.09.2025
कांग्रेस ने धूम धाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा जी जयंती दिवस
Back to top button
error: Content is protected !!