
आरोपी एक काले रंग के बजाज पल्सर में सवार होकर जा रहे थे बिना नंबर को चेक किया गया, जिसमें एक व्यक्ति पल्सर चला रहा था एक व्यक्ति पीछे सीट में बैठा था। पकड़े गए आरोपियों में नागेश्वर कश्यप पिता आसमन कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हली थाना भानपुरी जिला बस्तर, मंगलू राम बघेल पिता खेजा राम बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हली थाना भानपुरी जिला बस्तर शामिल है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे, उनि.एल.एस.मंडलेश्वर, सउनि.राजेंद्र सोरी, प्रआर. श्रीआर यादव, लोकेश नेताम आरक्षक अनिल साहू, कमलेश कुमार, कुलदीप राजपूत एवं अर्जुनी थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
