Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दो कारों मे आपस मे टक्कर, सात की मौत,तीन घायल

तेज गति से वाहन चलाने से हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। वाहन चालको के लिए इंसान की जान की कोई कीमत नही रह गई। आय दिन वाहन दुर्घटनाऐ बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर जलाना जिले मे समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार के कारण दो कारो मे आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे मे सात लोगो की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। वही बुलढाणा जिले के देऊलगाव राजा तहसील के कुछ लोग अपनी कार से निकले थे। इसी दौरान सड़क मे दोनो कार आपर मे जोरदार टक्करा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनो कर मे सवार मे सात लोगो की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार अस्पताल मे एक और घायल कीभी मौत हो गई। अन्य तीन घायलो को अच्छे ईलाज हेतु छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल पहुंचाया गया है। आगे की जानकारी अनुसार हादसे के बाद दोनो वाहनो को सड़क पर से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। इससे समझा जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक रहा होगा। इतनी तेज रफ्तार से वाहन चलाना भी किस काम का जिसमे जीवन ही समाप्त हो जाये। परंतु तेज रफ्तार से सड़को पर वाहन दौड़ाना आजकल फैशन हो गया। इस फैशन मे चाहे कितनी भी जान खतरे मे पड़ जाए।

Exit mobile version