Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

किशोरी का बनाया वीडियो, धमकी देकर करता रहा बलात्कार

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी के साथ एक युवक के द्वारा किए गए दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 2020 में शहर के वार्ड में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसके बाद से वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस के बारे अपनी मां को बताया। जिसके बाद वह शिकायत करने के लिए थाना पहुची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक कविता द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376,506 और पाकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version