Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निकाय को जल जमाव से निपटारा हेतु दिये आवस्यक निर्देश

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

कैमुर भभुआ

दिनांक 28/06/2024 को जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार के द्वारा नगर निकाय की समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्न दिशा निर्देश दिया गया।

 

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मानसून के आगमन के उपरांत बारिश से होने वाले जल जमाव से निपटारा हेतु सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया।

 

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शहर में Door to Door कलेक्शन को नियमित बनाने, मुख्य सड़क के लिए अलग मजदूर रखते हुए साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।

 

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कचरा वाली गाड़ी द्वारा किए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थों के परिवहन ढक कर करने का निर्देश दिया गया।

 

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सब्जी मंडी एवं अन्य पर विशेष सफाई व्यवस्था रखने तथा मुख्य सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

 

* बैठक में कार्यपालक अभियंता नगर परिषद भभुआ एवं कार्यपालक अभियंता नगर पंचायत मोहनिया उपस्थित थे।

Exit mobile version