Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

टुंडी विधायक की उपस्थिति में हेमंत सोरेन की रिहाई पर बांटी गई मिठाइयां कार्यकताओं में खुशी की लहर।

टुंडी/धनबाद।
दीपक पाण्डेय की रिपोर्ट।
पूर्वी टुंडी के लटानी मोड़ में आज शुक्रवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन की रिहाई पर मिठाइयां बांटी एवं पूरे जोश एवं उत्साह के साथ खुशियां मनाई साथ ही जेल का ताला टूटा हेमंत सोरेन छूटा सहित अन्य नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।साथ ही पूर्वी टुंडी बीस सूत्री के सदस्यों द्वारा ग्राम पूजा के आयोजन में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शरीक हुए एवं सरकार द्वारा जारी विकास कार्यों में तेजी को लेकर कार्यकताओं से मंत्रणा किया।बताते चलें कि टुंडी विधायक इन दिनों विकास कार्यों को लेकर काफी सक्रिय एवं क्षेत्रों में लगातार भम्रणशील है एवं विकास की गति को तेज करने और जन जन तक समस्याओं का समाधान हो इसके लिए प्रयत्नशील देखें जा रहें हैं। मौके पर पूर्वी टुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू बीस सूत्री सदस्य सुबोध,ओपी लाल सोरेन, रविन्द्र मुर्मू ,रफीक अंसारी,हाकिमुदीन अंसारी,जीतन कुमार, बबलू बास्की, रविलाल किस्कू , निरंजन दास, प्रबोध मंडल, विधायक के निजी सचिव बसंत महतो ,मदन महतो, बलदेव मरांडी, राजेश सोरेन, श्रीपति मरांडी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version