Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पहली बारिस मे खुली नगर पंचायत के दावों की पोल

पहली बारिस मे खुली नगर पंचायत के दावों की पोल

       लंभुआ।।सुल्तानपुर

बारिश शुरू होने से पहले नगर पंचायत लंभुआ के मुख्य मार्गो के तल्ली झाड़ सफाई अभियान को लेकर दावे किए थे लेकिन पहले ही झमाझम बारिश ने नगर पंचायत के दावों की पोल खोल दी लंभुआ बाजार के अधिकांश मार्गो पर जल भराव हो गया। इससे राहगीरो को दिक्कत का सामना करना पड़ा, तो वहीं कई दिनों से तेज गर्मी से मौसम में बनी उमस से लोगों को निजात मिली

हालांकि नगर पंचायत के दावों को लेकर लोग सवाल उठा रहे थे लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए नालों की सफाई की बात कह रहे थे शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर पंचायत के सारे दावों की पोल खोल दी है जिससे लंभुआ बाजार के मुख्य मार्गों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न कर दी , नगर पंचायत के सर्वोदय रोड से बैंक ऑफ़ बड़ौदा तक, दियरा रोड तक जल भराव हो गया लोगों को सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा । नगर पंचायत को चाहिए कि नगर पंचायत के जल निकासी की समस्या के लिए ठोस कदम उठाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!