Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति सतर्कता एवम निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.06.2024 को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सतर्कता एवं निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, गया, एस.डी.एम गया, पुलिस उपाधीक्षक(विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा सामुदायिक नेताओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस बैठक का उद्देश्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों के विरुद्ध भेदभाव, हिंसा और अत्याचार को रोकना, कार्यान्वयन तंत्र को मजबूत करने और पीड़ितों के लिए प्रभावी राहत एवं त्वरित सहायता पहुंचाना है। गया पुलिस एससी/एसटी समुदायों के लिए एक समावेशी और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version