Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कलेक्टर ने बेस प्लान्टर विधि से मक्का बुआई का अवलोकन किया

वंदे भारत लाइव टीवी।                                     मंडला हेमंत नायक

मक्का मंडला जिले की प्रमुख फसल है। जिले में कृषि विभाग के अमले के द्वारा किसानों को बेस प्लान्टर विधि से मक्का की बुआई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम नेवसा निवासी जागेश्वर राजपूत अपने खेत में मक्का की बुआई कर रहा है जिससे वह मक्का उत्पादन कर सफल किसान बन सके। गुरूवार को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ग्राम नेवसा पहुंचकर मक्का बुआई का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान जागेश्वर राजपूत को उच्च किस्म के मक्के के बीज की बुआई करने के निर्देश दिए। जिससे मक्के की फसल का उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने बताया कि शासन मक्का फसल का समर्थन मूल्य देती है। बाजार में भी मक्का की बहुत मांग है

किसान मक्के को बाजार में बेचकर भी मुनाफा कमा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को व्यापारिक फसल की पैदावार करने के निर्देश दिए, जिसके तहत किसान अपने खेतों की पड़त भूमि में फलदार पौधे को लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मक्का बुआई पद्धति से आसपास के किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जिससे गांव के किसान भी मक्का की बुआई कर मुनाफा कमा सके। उन्होंने किसानों से चक्रीय क्रम में फसल बदलकर खेती करने की बात कही, जिससे खेतों में भूमि का उपजाऊपन बना रहे। उन्होंने किसानों को सब्जी का उत्पादन करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को बाजार में बिक रही सब्जी के दामों का लाभ मिल सके। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने इसी प्रकार की ग्राम डोंगरा में जाकर बसंत कुमार के खेत में एसआरआई विधि से धान रोपाई का अवलोकन किया।

Exit mobile version