Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सई नदी में उतराया मिला युवक का शव, हडकम्प

सई नदी में उतराया मिला युवक का शव, हडकम्प

लालगंज, प्रतापगढ़। घुइसरनाथ धाम के समीप से गुजरी सई नदी में शुक्रवार सुबह शव बरामद होने से हडकंप मच गया। शव की शिनाख्त सांगीपुर इलाके के एक युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। सांगीपुर थानान्तर्गत बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप से गुजरी सई नदी में सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने एक शव उतराया देखा तो इसकी सूचना घुइसरनाथ धाम स्थित पुलिस चौकी पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू किया। छानबीन के दौरान शव की शिनाख्त सांगीपुर निवासी अडतीस वर्षीय शत्रुघ्न सिंह पुत्र उदरेश सिंह के रूप में हुयी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग युवक का शव देख रोने बिलखने लगे। एसओ मनीष तिवारी ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नही मिले हैं। शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version