Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आवारा कुत्तों के काटने से हिरन की मौत

आवारा कुत्तों के काटने से हिरन की मौत

लालगंज, प्रतापगढ़। आवारा कुत्तों के काटने से हिरन की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी हिरन के शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद उसे दफन करा दिया। सांगीपुर थानान्तर्गत बक्सी का पुरवा राजमतीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कहीं से रास्ता भटककर एक हिरन का बच्चा यहां पहुंच गया। उसे देखते ही आवारा कुत्तों के झुण्ड ने घेरकर हिरन पर हमला बोल दिया। हालांकि ग्रामीणों ने जानकारी होते ही लाठी डंडे से कुत्तों को भगाया तथा वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वनकर्मी पहुंचे लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल हिरन की मौत हो चुकी थी। वन दरोगा रमेश मिश्र ने बताया कि मृतक हिरन करीब तीन माह का है। पीएम के बाद शव को दफन करा दिया गया है।

Exit mobile version