Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

संदीप हत्याकांड में ट्रांसफर अर्जी खारिज

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

संदीप हत्याकांड में ट्रांसफर अर्जी खारिज

 

अलीगंज के चर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड

मुकदमे में वादी बहस के दौरान वादी पक्ष द्वारा जिला जज की अदालत में दायर की गई ट्रांसफर अर्जी खारिज कर दी गई । अर्जी में अनुरोध किया गया था कि मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य न्यायालय में कराई जाए । बहस के बाद सत्र न्यायालय ने अर्जी खारिज की है । बता दें कि गांधी आई तिराहे पर हुए इस हत्याकांड में बीस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराया जाना उजागर हुआ था । जिले के चर्चित शूटर प्रवीन बाजौता व उसके दो साथी शूटर के रूप में सामने आए । वहीं , सुपारी देने वाले अंकुश अग्रवाल , उसके पिता सहित दस अन्य नाम रेकी व मदद में सामने आए ।

मुकदमे का ट्रायल एडीजे तीन की अदालत में चल रहा है । जिसमें गवाही की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई । बहस भी री हो गई । मगर किन्हीं कारणों से बहस की प्रक्रिया फिर से जारी है । इसी बीच छले माह वादी पक्ष की ओर से जिला ज की अदालत में ट्रांसफर अजी घर की गई , जो खारिज हो गई ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!