Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

डीएम ने शूटिंग रेंज का किया निरीक्षण 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

डीएम ने शूटिंग रेंज का किया निरीक्षण

 

 

तहसील के गांव छेरत स्थित सरकारी शूटिंग रेंज का बुधवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया । उन्होंने यहां मिली खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए । डीएम को निरीक्षण में पता चला कि जिला राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बिना अनुमति के ही यहां निजी प्रतियोगिता कराई जा रही थी । इसके बदले प्रति शूटर पांच – पांच हजार रुपये भी एकत्रित किए गए थे । यह भी पता चला कि पहले भी शूटिंग रेंज में कई बार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा हैं । डीएम ने भविष्य में यहां इस तरह की प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा है कि जिला राइफल एसोसिएशन ओर से ही प्रतियोगिताएं होंगी । डीएम ने एसीएम द्वितीय को जांच करने के आदेश दिए हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!