Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विधायक ने पौधे लगाकर किया वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

वन परिक्षेत्र रीठी के बड़खेरा से की गई शुरुआत, विभाग ने जिले भर में 14 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

इस मानसून सीजन में वन विभाग ने समूचे जिले में करीब 14 लाख पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। जिस अभियान की शुरुआत बुधवार को बहोरीबंद-रीठी विधायक के विधायक प्रणय प्रभात पांडेय द्वारा रीठी वन परिक्षेत्र के बड़खेरा गांव से की गई। बुधवार को वन मण्डलाधिकारी गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी के बढ़खेड़ा के कक्ष क्रमांक आर एफ 176 में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बहोरीबंद-रीठी विधानसभा के लाड़ले विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, डीएफओ गौरव शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। आयोजित कार्यक्रम में जिला स्थायी वन समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा, जनपद पंचायत वन समिति अध्यक्ष कमलेश कोल, जनपद पंचायत रीठी उपाध्यक्ष प्रकाश साहू, सीईओ चंदूलाल पनिका जनपद पंचायत रीठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चों ने पोधा रोपण किया। डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया गया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा लगभग 14 लाख पौधो का जिले में रोपण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस वर्ष विभाग की कोशिश है कि वृक्षारोपण को जन अभियान बनाया जाए तथा जन भागीदारी से पौधो का रोपण और रखरखाव किया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पांडेय ने न केवल पौधो को लगाने बल्कि उनकी देखभाल कर पेड़ बनने तक जिम्मेदारी लेने की बात कहीं। तथा वन विभाग द्वारा किए जा रहे रोपण की प्रशंसा भी की। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी एवं अन्य लोगो ने भी कम से कम 2 पौधे लगाने का संकल्प किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने कहा कि हर पेड़ से हमें कुछ न कुछ मिलता है। हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों की सबसे अहम भूमिका है। ऐसे में हमें जिम्मेदारी के साथ पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान दिनेश पटेल परिक्षेत्र सहायक बिलहरी, कृष्णकांत गर्ग, तुलसीदास मिश्रा, सुखवंती सिंह, अनिल यादव एवं वन परिक्षेत्र रीठी का स्टाफ मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!