Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

उमस से राहत, मानसून की पहली बरसात

जयपुर ग्रामीण

शाहपुरा सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश होने से उमस से राहत मिली।

पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई और गुरुवार को कोटपुतली, विराटनगर, जमवारामगढ़,आमेर, झोटवाड़ा, मनोहरपुर, खेजरोली, फुलेरा,रेनवाल, जालसू ,बधाल ,चौमूं, श्रीमाधोपुर , खाटूश्यामजी,राजावास जयपुर शहर सहित अनेक जगहों पर अच्छी बरसात हो गयी है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट हुई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Exit mobile version