Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रेमी युगल ने थाने में लिए सात फेरे

पथरा। एक प्रेमी युगल ने बुधवार को पथरा थाने में पुलिस की मौजदूगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। पथरा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुधा देवी की रिश्तेदारी के ही मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नकपरी गांव निवासी रामफेर राजभर पुत्र लवकुश राजभर से बीते तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सुधा के अनुसार दोनों अक्सर मिलते जुलते रहते थे। रामफेर ने सुधा से विवाह करने का वादा भी किया था। लेकिन पिछले दिनों जब सुधा ने विवाह करने की बात कही तो रामफेर मुकरने लगा। उसका कहना था कि घर के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके बाद सुधा काफी घबरा गई। विवश होकर वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंच गई। उसने थानाध्यक्ष निरीक्षक भाग्यवती पांडेय से आप बीती बताई। प्रभारी निरीक्षक ने लड़के व उनके स्वजन को बुलवाया और समझा बुझाकर दोनों पक्षों को विवाह के लिए राजी किया।

Exit mobile version