Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आयुष्यमान आरोग्य मंदिर मरौद को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र

श्रवण साहू,धमतरी। जिला अंतर्गत विकासखण्ड कुरुद में संचालित आयुष्यमान आरोग्य मंदिर मरौद ने स्वास्थ्य एवम परिवार विभाग द्वारा संचालित समस्त सेवाओ को अपने स्वास्थ्य केंद्र में उच्च गुणवत्ता पूर्ण, मरीजों की संतुष्टि, और संक्रमण नियंत्रण के मानक मापदंडों के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र 89.57 प्रतिशत अंकों से साथ प्राप्त किया है।

मरीजों की संतुष्टि, गुड मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण जैसे 12 मानकों के आधार पर केंद्रीय टीम ने किया मूल्यांकन : यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कंवर, एवम खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ यू एस नवरत्न के सूक्ष्म मार्गर्शन में संचालित किया गया। केंद्रीय टीम द्वारा 31 मार्च2024 को मूल्यांकन किया गया था। उप स्वास्थ्य केन्द्रों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया गया है। इसके लिए संस्था द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। आयुष्यमान आरोग्य मंदिर मरौद को केंद्रीय टीम द्वारा 89.57 अंक देते हुए आगामी एक वर्षों तक के लिए यह गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान की गई है आगामी एक वर्ष पश्चात पुनः संस्था द्वारा प्रमाणपत्र रिनिवल हेतु प्रक्रिया किया जाना है। इस प्रमाणपत्र प्राप्त होने से संस्था को अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी जिसका उपयोग संस्था में मरीजों हेतु सेवाओं के विस्तार हेतु किया जा सकता है।

बीएमओ डॉ नवरत्न के मार्गदर्शन में हासिल हो रहीं उपलब्धि : विकासखण्ड कुरुद में जब से स्वास्थ्य विभाग की बागडोर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ यू एस नवरत्न के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है तब से कुरुद ब्लॉक के पीएचसी चटोद नारी सहित आ.आ. म. गाडाडीह और मरौद को यह प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुका है। विगत दिनों सिविल अस्पताल कुरुद में भी इस प्रमाणपत्र हेतु केंद्रीय तीन का मूल्यांकन किया गया है जो अपने स्तर पर एक अलग तरह की उपलब्धि है।

मरौद को प्राप्त इस गुणवत्ता प्रमाण पत्र में डी पी एच एन. स्वेता स्वर्ण, सम्भाग सलाहकार गुणवत्ता कार्यक्रम ऋषिकेश रात्रे, बी पी एम रोहित पाण्डेय, ब्लॉक नोडल गुणवत्ता कार्यक्रम संजय साहू, राजेश भतपहरी, नेत्र सहायक अधिकारी क्षितिज साहू ,लोमेश कुर्रे ,सरपंच महोदय ग्राम पंचायत मरौद,महिला पर्यवेक्षक तारा रात्रे , गजेंद्र रिगरी पर्यवेक्षक, सी एच ओ जागृति साहू, दुर्गेश्वरी साहू,मिथलेश ध्रुव, आर एच ओ सुनीता कोसरे,गीतेश साहू,चंद्रिका साहू, नरेंद्र साहू,यशवंत साहू, समस्त मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Exit mobile version