Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

10 दिनों में रद या स्थगित परीक्षाओं का या कार्यक्रम होगा जारी

10 दिनों में रद या स्थगित परीक्षाओं का या कार्यक्रम होगा जारी

 

यूजीसी नेट सहित कई प्रवेश परीक्षाओं के रद या फिर स्थगित होने से परेशान छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा । इन परीक्षाओं को जुलाई – अगस्त तक कराने की योजना है । अगले 10 दिनों के भीतर नया कार्यक्रम भी जारी जाएगा । शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा आयोजित कराने वाले एनटीए को जल्द ही इन सभी परीक्षाओं के नए कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए हैं । इसके बाद एनटीए के नए महानिदेशक बने प्रदीप सिंह खरोला ने इस पर प्राथमिकता शुरू किया है । जिस तरह से परीक्षा से गड़बड़ियों के पीछे एनटीए में काम करने वाले लोगों की भूमिका पर सवाल उठ रहे है , उसे देखते हुए यहां काम करने वाली निजी एजेंसियों और कर्मचारियों की नए सिरे से जानकारी भी जुटाई जा रही है । साथ ही परीक्षाओं में अब तक अपनाए जाने वाले मानकों की भी जानकारी ली गई है । माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं को नए सुरक्षा मानकों के साथ कराया जाएगा ।

Exit mobile version