Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जलभराव के बाद मच्छरों के प्रकोप की चिंता अलीगढ़ 

जलभराव के बाद मच्छरों के प्रकोप की चिंता अलीगढ़

बारिश के बाद जिले के 60 मोहल्ले और देहात क्षेत्र के 140 गांवों में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप की आशंका पैदा हो गई है । हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों को लेकर सतर्क हो गया है और निगरानी शुरू कर दी गई है । लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है । लू चलने के दौरान मच्छर कम अब बारिश के बाद इनके हमले भी बढ़ सकते हैं ।
शासन के नियम के अनुसार , गांवों में प्रधान और शहरी क्षेत्र में नगर निगम को सफाई व एंटी लार्वा दवा छिड़काव कराना था । नगर निगम फॉगिंग कराने का दावा . कर रहा है , लेकिन कहां हो रही यह नहीं दिखती । गत अप्रैल माह की शासन से आई जिले की रिपोर्ट में प्रदेश के 75 जिलों में अलीग़ढ़ को देहात में व नगर क्षेत्र में नी बेहद कमजोर माना गया था । ऐसे में मच्छरों को लेकर अब बारिश के बाद क्या हालात होंगे , इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है ।

Exit mobile version