Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एक बार फिर से चुन लिये गये -ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सहित पूरा विपक्षी दलों को हार का सामना करना पड़ गया। लोकसभाध्यक्ष को लेकर हुए चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी ओमबिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। यह चुनाव ध्वनिमत से कराया गया। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभाध्यक्ष के पद पर आसीन हो गए है। लोकसभाध्यक्ष बनने के लिए 271मतो की जरूरत होती है। ओम बिरला ने आसानी से यह जीत हासिल कर लिया। कांग्रेस सहित विपक्षी दलो के पास पर्याप्त संख्या नही होने से इंडी गठबंधन का प्रत्याशी लोकसभाध्यक्ष बनाने से वे चूक गए। सन 1976के बाद लोकसभाध्यक्ष के लिए पहली बार ये चुनाव कराया गया। अबतक सर्वसम्मति से लोकसभाध्यक्ष चुने जाते रहे।

Exit mobile version