Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

थाई मांगुर मछली जप्त

राकेश सोनी /सीधी मध्यप्रदेश

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई
——–

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने निर्देशन में मत्स्य विभाग की टीम द्वारा सेमरिया-झगरहा बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली विक्रय करते पाये जाने पर 2 मत्स्य विक्रेताओं से क्रमशः 10 किलो एवं 15 किलोग्राम कुल 25 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्यवाही शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोरियरा में की गयी तथा विक्रेताओं को मांगुर मछली का पालन एवं विक्रय प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए सख्त हिदायत दी गयी की भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। टीम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग दीपक शुक्ला के साथ मयंक मिश्र मत्स्य निरीक्षक, दीप नारायण तिवारी तथा श्यामलाल केवट मत्स्य जमादार शामिल रहे।

Exit mobile version