Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

डीईओ की अध्यक्षता में लेखा समाधान कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक 30 जून को

डीईओ की अध्यक्षता में लेखा समाधान कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक 30 जून को

 

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी . अय्यर की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 परिणाम की घोषणा के 26 वें दिन लेखा समाधान बैठक 30 जून को कलैक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी । जिसमें समस्त अम्यर्थियों या प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के परिणाम के घोषणा के 26 वें दिन व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में लेखा समाधान बैठक में अम्यर्थियों को निर्वाचन व्यय के सम्बन्ध में अगर कोई असहमति हो तो , समाधान के लिए एक मौका और दिया जायेगा । लेखा समाधान के लिए उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वह निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।

Exit mobile version