Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शिक्षक भर्ती घोटाले के 11 आरोपी फरार

शिक्षक भर्ती घोटाले के 11 आरोपी फरार

बेसिक शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में मथुरा जिले के जिन 19 शिक्षकों के खिलाफ बीते साल सितंबर माह में हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था , उनमें से 11 आरोपी शिक्षक फरार हो गए हैं । यह कई वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं । सीजेएम उत्सव गौरव राज की कोर्ट से इनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी हुए हैं । पुलिस ने कुर्की उद्घोषणा करा दी । आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए गए है , 18 जुलाई को वह कोर्ट में पेश नहीं होंगे उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा ।

Exit mobile version