Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के रामटेक तहसील के देवलापार अंतर्गत एक ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक सवार के साथ बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार बाइक सवार देवलापार से अपने गांव शिवनी जा रहे थे। बाइक चालक के साथ एक बालक भी था। देवलापार के मोरफाटा के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक और साथ मे बैठा बालक दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलो को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहा पर उपचार के दौरान ही बाइक चालक की मौत हो गई। वही साथ मे बैठा बालक की हालत गंभीर होने की जानकारी है।

Exit mobile version