Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मेडिकल काॅलेज परिसर मे गंदगी/स्वच्छता का आभाव

शासकीय मेडिकल काॅलेज नागपुर मे स्वच्छता का आभाव यहां फैली गंदगी को देखकर ही समझा जा सकता है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल मे मलवे के ठेर पड़े हुए है। यहां पर अनेक जगहो पर गंदगी एवं कचरा फैला हुआ साफ नजर आता है। चेंबर के आसपास गंदगी फैला रहता है। यहां पर नियमित तौर पर साफ सफाई नही होने से मुख्य ईमारत के बाहर अनेक जगहो पर गंदगी से बदबू आती है। गड्डो मे बारिश का पानी जमा होने से मच्छरो का प्रकोप बढने का अंदेशा हो सकता है। यहां पर फैली हुई गंदगी से वायु प्रदूषण के कारण खतरा हो सकता है। नागपुर चिकित्सा महाविद्यालय मे दूर दूर अन्य राज्यो से भी लोग यहा इलाज करवाने आते है। ऐसे मे यहा हो रही गंदगी से लोगो को नुकसान भी हो सकता है। अस्पताल जैसी जीवनदायिनी जगहो पर ऐसी गंदगी का पड़े रहना यहां के प्रबंधन की लापरवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करता है। अस्पतालों मे आदमी अच्छा होने के लिए आता है,ऐसे मे यहां पर की गंदगी को देखकर स्वस्थ होने के बदले और ज्यादा बीमार हो जाने का अंदेशा हो जाता है।

Exit mobile version