मोहनिया जगजीवन मैदान में व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट श्रम संसाधन विभग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय कैमूर (भभुआ) द्वारा दिनांक 24.06.2024 को मोहनियाँ स्थित जगजीवन मैदान मे नियोजन सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन श्री प्रेम कुमार माननीय मंत्री सहकारिता सह-वन्य एवं पर्यावरण विभाग बिहार सरकार एवं श्री संतोष कुमार सिंह, माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री सोनू जायसवाल के द्वारा बताया गया कि नियोजन सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले में लगभग 1983 आवेदको ने बायोडाटज्ञ उपलब्ध कराया जिसमें आवेदकों 846 को र्शाटलिस्ट करते हुए 151 आवेदको का स्थल पर चयन किया गया। नियोजनालय द्वारा संचालित योजना 06 टूल किट एवं 07 स्टडी किट का वितरण किया गया। माननीय मंत्री द्वारा कुशल युवा केन्द्र से प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न अंतर्गत कुल 74 लाभुको को चेक वितरण माननीय श्रम मंत्री श्री संतोष कुमार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त नियोजन मेला में 150 निमार्ण श्रमिकों का निबंधन किया गया साथ ही कुल 50 पूर्व से निबंधित श्रमिकों का नवीकरण किया गया। साथ ही माननीय मेत्री के द्वारा BOCW के अन्तर्गत श्रमिको को साईकिल वितरण करते हुए हरी झण्डी दिखाई गयी। माननीय श्रम मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मेले में चयनित आवेदको को नियुक्त पत्र भी दिया गया।
उक्त में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जमा खान, माननीय मंत्री अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार, श्री जीवन कुमार, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद, श्री भरत बिन्द माननीय विधायक भभुआ, शी ज्ञान प्रकाश, उप विकास आयुक्त, श्री राकेश कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, मोहनियाँ, उपस्थित रहें। साथ ही विभाग से उप निदेशक, प्रियंका कुमारी, श्री अश्वजीत परासर, श्री निशान्त कुमार सिन्हा एवं श्री राजीव रंजन श्रम अधीक्षक, श्री रपुसूदन मिश्रा मौजूद रहे।