Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मारपीट व धमकी को लेकर केस

मारपीट व धमकी को लेकर केस

लालगंज-प्रतापगढ़। रंजिश में हुई मारपीट गाली गलौज की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। लालगंज कोतवाली के नेवाज खा का पुरवा तकिया खानापट्टी गांवकी बदरून्ननिशा पत्नी निजाम अहमद को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीस जून की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के गुलशेर व उसके पुत्रगण सालिल, साहिब, कैफ तथा लाल मोहम्मद एक राय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसके पति निजाम अहमद को जमकर मारापीटा। गम्भीर चोट लगने से वह बेहोश हो गये। बीच बचाव में पहुंची पीड़िता व उसके बेटे सिराज को भी आरोपियों ने जमकर मारापीटा। आरोपियों ने घर में घुसकर गृहस्थी के सामानों में भी तोड़फोड़ किया। जांच के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version