विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन पर वंदेमातरम परिवार एवं शिक्षा विभाग ने रोपे 62 पौधे, 21 सदस्यों ने किया रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने बाटें जूस बिस्किट
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
श्रवण साहू, कुरूद। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर के 62 वें जन्मदिन पर वंदेमातरम परिवार एवं शिक्षा विभाग द्वारा पौधारोपण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीईओ कार्यालय में 62 पौधे का रोपण किया। पश्चात विश्राम गृह मे 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान करने वालों में हिमांशु साहू, राजू बघेल, नरेश कश्यप, तिलक साहू, देवनारायण ध्रुव, ओमप्रकाश रात्रे, मिथलेश सिन्हा, टकेश्वर साहू, जालम सिंह, लोकेश मरकाम, सुरेश नेताम, गौरीशंकर, मो.फैज, हुकुमचंद, यशनन्द, चमेली, लक्ष्मी, रूपन साहू शामिल हैं।सामाजिक कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लेने वालों रक्तविरों का समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने आभार व्यक्त किया।
भाजयुमो ने जूस बिस्कीट वितरण कर और केक काटकर मनाया अपने लाडले विधायक का जन्मदिन
इसी तरह कुरूद विधानसभा के सोशल मीडिया और भाजयुमो और महिलामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले विधायक के जन्मदिन को और खास बनाते हुए कुरूद के सरकारी अस्पताल में मरीजों उनके साथ आए परिवार वालों और अस्पताल स्टाफ को जूस, बिस्किट वितरण कर लाडले विधायक की दीर्घायु की कामना करते हुए सभी का आशीर्वाद लिया इसके बाद भाजपा कार्यालय कुरुद में केट काटकर कर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर भाजयुमो, महिला मोर्चा सोशल मीडिया के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।