Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

28 को होगा टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव

28 को होगा टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव

 

अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 28 जून को शाम छह बजे होटल मेलरोज इन मैरिस रोड पर संपन्न होगा । इसके लिए एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है । उन्होंने बताया कि नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 24 जून निर्धारित की गई है । नामांकन वापसी 25 जून को होगी । नामांकन की स्क्रूटनी 26 जून को होगी । दोपहर तीन से शाम छह बजे तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी । बताया स्क्रूटनी प्रक्रिया गांधी आई हास्पिटल स्थित शापिंग काम्प्लेक्स चंदनिया रोड पर की जाएगी । एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के चेंबर पर दें ।

Exit mobile version