Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ग्‍वालियर कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

ग्‍वालियर में बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-301 में की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके सुचारू संचालन के लिये तीन पालियों में हर दिन के हिसाब से अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 30 सितम्बर 2024 तक संचालित रहेगा।

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय महाजन एवं श्री रामनिवास शर्मा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version