Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वृक्षारोपण कर पल्स पोलियो की दवा पिलाई

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वृक्षारोपण कर पल्स पोलियो की दवा पिलाई

गाडरवारा l स्थानीय तालाब परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर नरसिंहपुर जाते समय नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा वृक्षारोपण किया एवं पल्स पोलियों की दवा पिलाई । सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से हमें वृक्षारोपण करते रहना है और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी करना है श्रमदान समिति ने तालाब परिसर में वृक्ष लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है तालाब परिसर में प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने काबिल है । अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बसंती पालीवाल, डॉ राकेश बोहरे ,डॉ ठगेले किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटेल, प्रवेश राय, पूर्व पार्षद मनोज पटेल, पार्षद आनंद दुबे, सौरभ पटेल, पार्षद आरती कमलेश विश्वकर्मा ,मंगल जाटव, पार्षद चंचल कोरी पार्षद रोहित ठाकुर पार्षद शुभम राजपूत कमल ठाकुर सहित श्रमदान समिति के सभी सदस्य उपस्थिति रहे l

Exit mobile version