पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सी एल जी सदस्यों से मांगे सुझाव। SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता 2 years ago http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ विकास सांगवान ने पुलिस थाना नोहर में आज सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। बैठक में शहर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक के सामने काफी सुझाव रखें। लोगों ने शहर ने चल रहे अवैध होटलो पर अंकुश लगाने,बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाने ,यातायात व्यवस्था के साथ साथ पुलिस थाना में स्टाफ बढाने,नशे पर रोक लगाने,पेड़ो की कटाई पर रोक लगाने आदि विभिन्न सुझाव रखें। पुलिस अधीक्षक ने एक एक सुझाव पर बोलते हुए कहा कि एक एक समस्या का समाधान किया जाएगा,साथ ही कहा कि पुलिस द्वारा नवाचार भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमजन का सहयोग लिया जाकर सूचना के आधार पर हर प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। बैठक में शहर के लोगों सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर सुभाष शर्मा ,पुलिस उप अधीक्षक नोहर ईश्वरसिंह,फेफाना थानाधिकारी विजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।