Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मारपीट व धमकी को लेकर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट व धमकी को लेकर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। आम की बाग की रखवाली कर रहे पीड़ित के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट व गालीगलौज तथा जानलेवा धमकी को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। लालगंज कोतवाली के समापुर जूड़ापुर निवासी श्रीराम मिश्र के पुत्र रविशंकर मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को दिन में डेढ़ बजे वह बाग में आम की रखवाली कर रहा था। इस बीच समापुर के चार आरोपी लाठी डण्डा व तमंचा लेकर बाग पहुंच गये। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियो ने उसे गाली देते हुए मारापीटा। शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपी तमंचा लहराते जानलेवा धमकी देते चले गये। सूचना पर डायल पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version