Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रमोद तिवारी

आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज रविवार को एक दिवसीय दौरे में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह मध्यान्ह बारह बजे संग्रामगढ़ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपरान्ह ढ़ाई बजे लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी साढ़े तीन बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन के उपरान्त भोजपुर, कैथौला, रायपुर तियांई में भी लोगों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Exit mobile version