Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नागपुर मे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इसे केवल भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व भर मे हर साल उमंग के साथ मनाया जाता है। योग एक क्रिया ही नही अपितु यह शारिरिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करताहै। योग के द्वारा चेतना को जागृत किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नागपुर के यशवंतराव स्टेडियम मे मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रिय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी भी मौजूद रहे। प्रशासन मनपा एवं जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल के नेतृत्व मे आज का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के नागरिको ने भी इस अवसर का लाभ उठाया। अंतरराष्ट्रीय योगदिवस की शुभकामनाऐ देते हुए श्री नितिन गडकरीजी ने कहा कि भारत हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना से आगे बढ़ता रहा है। आज हम सभी इसी भावना के साथ जुड़कर योग दिवस मना रहे है।

Exit mobile version