Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चामुंडी पटखा कंपनी का लायसेंस सस्पैंड किया गया

नागपुर शहर के धामना स्थित एक्सप्लोसीव प्रा•लि•कंपनी मे अभी हाल के दिनो मे अचानक विस्फोट हो गया था। जिसमे हादसे के बाद 09 कर्मचारियो की मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद कंपनी का लायसेंस फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया। इस हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। कंपनी का लायसेंस रद्द करने का अधिकार नागपुर पेसो मुख्यालय को है। कंपनी को शोकाॅज नोटिस जारी किया गया है। लायसेंस सस्पेंड रखते हुए कंपनी मे हुए सुरक्षा चुक के कारणो को लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच मे पाया गया कि विस्फोट के वक्त पर कमरे मे क्षमता से अधिक लोग वहा पर मौजूद रहे। बारूद निर्माण कंपनी के कमरे मे क्षमता से अधिक लोगो को रखा जाना सुरक्षा चूक माना जाता है। कमरे के अंदर इनवर्टर भी पाया गया। इनवर्टर का कमरे मे होना सुरक्षा चूक हो सकता है। और बारिकी से पूरे कमरे की जांच पड़ताल की जा रही है। भविष्य मे इस तरह से दुर्घटना न हो इसे रोकने के लिए पुलिस पेसो श्रम विभाग राजस्व विभाग महावितरण आदि विभाग के अधिकारी एसओपी तैयार करने मे लगे हुए है। यह एक बहुत बड़ा हादसा था जिसमे गरीब श्रमिक असमय काल के गाल मे समा गये।

Exit mobile version