Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

लालगंज, प्रतापगढ़। मारपीट की घटना में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज कोतवाली के बभनपुर गांव निवासी अमृत लाल वर्मा की पत्नी गीता देवी 48 का सप्ताह भर पहले देवर से पारिवारिक विवाद हुआ था। जिसमें हुई मारपीट में गीता को गंभीर चोटें आयी थी। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आये। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version