Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महिला ने सास, भसुर, जेठानी पर लगाया पति को गायब करने का आरोप

कुशीनगर।कुबेर स्थान थानाक्षेत्र के बड़ागांव मायके में रह रही सीमा सिंह पत्नी शिवम सिंह पुत्री सुबाष सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर सास, भसुर, जेठानी पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीमा सिंह ने अपने दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि
उसकी छः साल पूर्व उसकी शादी कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के ग्राम सखवनिया बुजुर्ग के शिवम सिंह पुत्र सतीश सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई और पति के घर आ कर पत्नी का हक हकूक अदा करने लगी। बाद में सास किस्मती देवी, जेठानी वन्दना देवी, भसुर सत्यम सिंह ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। तीन साल से मायके रह रही हूं। पति का बड़ी भाभी के साथ अफेयर था। कुछ दिन पहले वह उनके रूम में चले गए थे। जिसपर इनलोगों ने उनको मारापीटा। उसी से परेशान जहर खा लिए। जिनका इलाज हुआ तब ठीक हुए। इनलोगों ने मेरे पति को गायब कर दिया है। जिसकी सूचना मुझे 4 जून को ये लोग देकर घर बुलाएं। इनलोगों के साथ छः दिन रहकर खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने किसी अनहोनी या जान से खत्म कर देने की आशंका जताई है।

Exit mobile version