Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

किसानों के लिए मोदी सरकार की सौगात, 14 खरीफ फसलों के लिए MSP को मंजूरी

*किसानों के लिए मोदी सरकार की सौगात, 14 खरीफ फसलों के लिए MSP को मंजूरी*

केंद्रीय कैबिनेट ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खरीफ की 14 फसलों पर MSP को मंजूरी दे दी है। धान का नया MSP 2300 रुपए किया गया है जो पिछली MSP से 117 रुपए अधिक है। कपास का नया MSP 7121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7521 रुपए पर मंजूरी दी है जो पिछली MSP से 501 रुपए ज्यादा है।
केंद्र सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए खरीफ मौसम की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी राजग की तीसरी सरकार ने एक दिन पूर्व अपने पहले फैसले पीएम किसान सम्मान निधि के तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी की थी। इसमें धान, कपास एवं दलहन जैसी फसलें भी शामिल हैं
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिवर्ष एमएसपी तय करती है। एमएसपी की नई दरें 2024-25 के लिए जारी की गई हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान के एमएसपी में प्रति क्विंटल 117 रुपये वृद्धि गई है। अब किसान अपना धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकते हैं। नए एमएसपी पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Exit mobile version