vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 


:- आज दिनांक 18.06.2024 को जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। जिसमे जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका प्रत्येक दिन कम से कम 2 ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर निरीक्षण के क्रम में स्वयं उपस्थित रहकर बालवाडी संचालन की गतिविधियाँ (बच्चों को गिनती, अंक ज्ञान, अक्षर ज्ञान, कविता पाठ, कहानी) कराएंगी। साथ हीं केन्द्रों पर सेविका/सहायिका के माध्यम से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी केन्द्रों पर पेयजल हेतु घड़ा, ग्लास एवं एक छोटा टेबल फैन भी सेविका अवश्य रूप से रखना सुनिश्चित करेंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी केन्द्रों पर लू से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाएंगी एवं ORS का पैकेट प्रत्येक केन्द्र पर रखना आवश्यक होगा। ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी प्रकार के चार्ट, पोस्टर, बैनर एवं बोर्ड तथा मेन्यू चार्ट अवश्य रूप से संधारित कर रखने का निर्देश दिया गया। केन्द्रों पर सभी तरह के पंजियों यथा टीकाकरण पंजी, वजन पंजी, गृह भ्रमण पंजी, रेफरल पंजी, MKUY एवं PMMVY पंजी, THR पंजी को संधारित करने का निर्देश दिया गया। यदि DBT के माध्यम से विभाग द्वारा पोशाक की राशि अभिभावकों के खाते में हस्तांतरित की जाती है तो ऑगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को पोशाक में उपलब्ध रहने के संबंध में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी महिला पर्यवेक्षिका ऑगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के अभिभावकों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर पोशाक क्रय कराना सुनिश्चित करेंगी। THR वितरण के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि इसका लाभ वास्तविक लाभार्थियों / वंचित वर्ग को मिलना चाहिए न कि सुखी संपन्न वर्ग को। पोषण ट्रैकर एप्प की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 90% से कम ग्रोथ मॉनिटरिंग वाले परियोजनाओं को चिन्हित कर संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड समन्वयक एवं महिला पर्यवेक्षिका पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा काफी असंतोष व्यक्त किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तीन माह व्यतीत हो जाने पर भी इन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं होना कर्तव्यहीन कार्यशैली का द्योतक है। इन योजनाओं की प्रगति पर दो सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया

URL Copied
Read Next
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन।
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
सलकनपुर ब्लॉक केन्द्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया
19.09.2025
गंजबसौदा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर बाबा की निर्मम हत्या का पर्दाफाश करते हुए जीआरपी पुलिस विदिशा ने आरोपियों को धर दबोचे
19.09.2025
ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान निर्माण करवाने के लिए सीईओ एवं एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों ने।
19.09.2025
तमोरा गांव में अचानक दो बैल गिर गये जैसे ही बजरंग दल को सूचना मिली मौके पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
19.09.2025
1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया नियम:पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट
19.09.2025
भोपाल मेट्रो में सफर सिर्फ ₹20 में…सबसे ज्यादा किराया ₹80:7 दिन फ्री और 3 महीने मिलेगी छूट; CMRS सर्वे के बाद आएगी फाइनल लिस्ट
18.09.2025
युवक आया करंट की चपेट पर मौके पर ही मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच
Back to top button
error: Content is protected !!