Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़.. बाइक से बाइक टकराया दो लोग हुए घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से ..बंशीधर नगर विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर कधवन ग्राम के समीप मोटरसाइकल के आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगो ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में घायल होने वालो में बोहला थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर ग्राम निवासी शेख मोहम्मद के 21 वर्षीय पुत्र शाहनवाज तथा उसकी 18 वर्षीय पत्नी सबीना खातून का नाम शामिल है। घायल सहनवाज अपने ससुराल थाना क्षेत्र के कधवन ग्राम आया था जहा अपनी पत्नी को डाक्टर से दिखाने बंशीधर नगर आ रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहा मोटरसाइकल धक्का मार कर भाग गया।

Exit mobile version