Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गौ सेवा कर मनाई गई निर्जला एकादशी

कुचामन सिटी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत अङकसर मे मंगलवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री राम गौ शाला में पंडित श्री हरिशंकर दाधीच ने मनरेगा श्रमिको एवं गणमान्य लोगों के साथ श्री राम गौ शाला पहुँचकर निर्जला एकादशी पर्व नारायण संकिर्तन करते हुए धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों व राहगीरों को ठंडा गुलाब शर्बत पिलाया गया। पंडित दाधीच ने श्रमिकों को बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से समस्त पापों का नाश होता ओर इस दिन गायों की सेवा करने से मन वाणी, काया से किए गए पापों का शामन होता है। इस मौके पर मनरेगा मैट श्रमिकों सहित पुष्पा देवी रेखा शर्मा कैलाश शर्मा कनक शर्मा नेहा उतम अमरचंद कादिया बोदू कुमावत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version