दो पहिया वाहन चालक को टवेरा कार ने मारी जोरदार टक्कर से घायल
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट मो.9993454360
धार जिले की सरदारपुर तहसील के बरमंडल में रविवार शाम 7 बजे के लगभग बरमंडल से हाट बाजार कर घर लौट रहे दोपहिया वाहन क्रमांक MP 11 MG 2968 को खूंटपला की के से आ रहे तेज रफ्तार टवेरा वाहन GJ 06 DO1401 ने लाबरिया दसाई मार्ग पर एसपी पेट्रोल पंप के समीप जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोपहिया वाहन चालकों में रेखाबाई देवदा निवासी ग्वालरुंडी को ज्यादा चोट लगने पर डायल 100की मदद से सरदारपुर रैफर किया गया। साथ ही दो अन्य दो पहिया वाहन सवार गोविंद देवदा , कृष्णा देवदा को भी पैर में चोट लगी।