चुनार थाना क्षेत्र के बालूघा गंगा में नहाने दोस्तो साथ गए एक की मौत
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
चुनार थाना क्षेत्र के बालूघा पर शनिवार की सुबह छह बजे दोस्तों संग गंगा सनन करने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग ढाई घंटे बाद शव को बरामद किया गया। चुनार के साहब राम गोला निवासी श्रीराम चंचल का 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु चंचल सुबह दोस्तों संग गंगा सनन करने गया था। गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। दोस्तों ने घटना की जानकारी डूबे किशोर के घरवालों को दी। मौके पर किशोर के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी उदयनारायण कुशवाहा मय हमराही संग घाट पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरु कराई। लगभग ढाई घंटे बाद गोताखोरों ने डूबे किशोर का शव बरामद किया। मृतक घर का इकलौता पुत्र था। एक बहन है। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हुई है।