Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

तंत्रमंत्र और काला जादू के चक्कर में कब्र से शव निकालने की आशंका पर 3 ग्रामीणों को पुलिस ने लिया हिरासत में

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से अनोखा

 

मामला सामने आ रहा है. यहां तंत्रमंत्र और काला जादू के चक्कर में कब्र से शव निकालने की आशंका जताई जा रही है. आरोपियों ने महिला के शव को बाहर निकालकर उसके दोनों हाथ काट दिए और सिर की हड्डी भी गायब मिली. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद का है.

वन्देभारत लाइव टीवी न्यूज से ईश्वर यादव की रिपोर्ट

दरअसल दो महीने पहले गांव की 25 साल की युवती रोशनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. परिजनों ने मिट्टी देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं जब ग्रामीणों ने खुदी हुई कब्र देखा तो शव के अंग गायब मिले. जिस पर उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई.

Exit mobile version