Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मारपीट की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज 

 

 

 

कोरिया जिले के सोनहत थाने में मारपीट की शिकायत के बाद 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 11 जून 2024 मंगलवार रात्रि लगभग 2 बजे मयंक गुप्ता ने सोनहत थाना में पहुच कर शिकायत की उन्हें आरोपी द्वारा गंदी गंदी गाली देते हुए हांथ,लात घुसो से मारते ,चाभी छल्ले के चाकू से हमला किया गया है। और जान से मारने की धमकी दी गई है । जिस पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34,506 के तहत मामला पंजी बध्द कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोनहत में सालाना उर्स में कवाल्ली का प्रोग्राम चल रहा था। वही सोनहत मिनी स्टेडियम में आयोजित मेले में मयंक अपने मामा के साँथ दुकान पर था । बाथरूम के लिए जब वो दुकान के पीछे गया तो घाघ लगाए बैठे आरोपियों ने उसे गाली गलौज करते हुए हांथ,लात, घुसो से पीटा इतना में मन नही भरा तो आरोपियो ने चाभी छल्ले के रूप में स्तेमाल किये जाने वाले चाकू से हमला कर दिया जिससे पीड़ित मयंक के सिर पर गंभीर चोट आई और लव्ह लुहान हो गया । आस पास मौजूद कुछ लोगो को नजर आया तो बीच बचाव किया लेकिन मयंक तब तक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसके बाद थाने में शिकायत हुई और मयंक का उपचार हुआ । अब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता से लिया है।

Exit mobile version