*एएसआई ने दो दिन के लिए ताजमहल पर एंट्री फ्री बकरीद एवं योग दिवस के लिए एएसआई ने दिए आदेश मुख्य गुंबद के लिए लेनी होगी टिकट*
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
*ऐतिहासिक स्मारक अपडेट*
*एएसआई ने दो दिन के लिए ताजमहल पर एंट्री फ्री बकरीद एवं योग दिवस के लिए एएसआई ने दिए आदेश मुख्य गुंबद के लिए लेनी होगी टिकट*———आने वाले हफ्ते में आगरा के एतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों को दो दिन के लिए फ्री एंट्री मिलेगी। ताजमहल पर मुख्य गुंबद पर के जानेलिए 200 रुपये की टिकट देनी होगी। एएसआई ने देशभर के सभी स्मारकों पर 21 जून को फ्री एंट्री के निर्देश जारी किए हैं। 17 जून को बकरीद पर सुबह तीन घंटे(सुबह 7 से 10 बजे) ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी। पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य गुम्बद पर जाने के लिए सिर्फ 200 रुपये का टिकट लेना होगा। 21 जून को विश्व योग दिवस पर देशभर के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री रहेगी। हालांकि 21 जून को शुक्रवार की वजह से ताजमहल की साप्ताहिक बंदी है। ताजमहल बंद रहेगा। लेकिन आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य सभी स्मारक में पर्यटकों की फ्री एंट्री रहेगी। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट विंडो भी दो घंटे तक बंद रहेंगी। नमाजी और पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये के टिकट खरीदनी होगी।