Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रायपुर –हर बार की तरह आपके विश्वास पर खरा उतरेगा यह बृजमोहन

रायपुर में नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली विजय आभार रैली।
6 घंटे चली रैली का सैकड़ों जगहों पर हुआ स्वागत अभिनंदन।रायपुर लोकसभा में जीत का कीर्तिमान रचने वाले नवनिर्वाचित सांसद एवं राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की आज विजय आभार रैली निकली।
इस दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पर श्री अग्रवाल का फूल मालाओं और पटाखों से स्वागत अभिनंदन किया। रामसागर पारा सहित कई स्थानों पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया।
भव्य आभार रैली के दौरान अपने संक्षिप्त उद्बोधनों में जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की संपूर्ण जनता का प्यार और आशीर्वाद पिछले 35 वर्षों से मुझ पर बना हुआ है। रायपुर शहर की जनता ने मुझे आठ बार विधानसभा तो रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लोकसभा मुझे भेजा है। इस बार मुझे जीत भी ऐसी दिलाई कि पूरे भारत में रायपुर का डंका बज गया है। उन्होंने कहा कि यह बृजमोहन अग्रवाल हर बार की तरह आपके विश्वास पर खरा उतरेगा और परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर रहेगा।

Exit mobile version